हेमंत सोरेन के दफ्तर में भी हलचल तेज; विधायक और मंत्री जुटे , राज्यपाल पहुंचे राजभवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। चुनाव आयोग ने सोरेन की किस्मत का फैसला राज्यपाल रमेश बैस को एक सीलबंद लिफाफे में भेज दिया है। दरअसल, सोरेन पर मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए अपने नाम पर खनन पट्टे को लीज पर लेने का आरोप है। माना जा रहा है कि आयोग ने अपनी राय में हेमंत सोरेन की सदस्यता को रद्द करने की सिफारिश की है। इससे सूबे में सियासी हलचल तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने सभी विधायकों को शाम तक रांची पहुंचने के लिए कहा है। रांची आए राज्यपाल रमेश बैस राज्यपाल रमेश बैस रांची आए। एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों की धक्का-मुक्की की बीच उन्होंने कहा कि हम तो अभी राजभवन जाएंगे। रिपोर्ट देखेंगे फिर बात करेंगे। तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। रांची पहुंचे झारखंड के राज्यपाल रांची पहुंचे झारखंड के राज्यपाल। इस बीच राजभवन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री आवास में सभी विधायकों को बुलाया गया मुख्यमंत्री आवास में सभी विधायकों को बुलाया गया है। झामुमो के साथ-साथ कांग्रेस और राजद के विधायक पहुंच रहे हैं। कांग्रेस भवन से प्रदेश अध...