आम आदमी पार्टी में मिली बढ़त अंजली सिंह ने थामा आप का दामन

 


 

अरुण गुप्ता सीधी।

अटल स्वर विचार।

आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब के लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों के कारण पार्टी का काफिला दिन-प्रतिदिन बड़ा होता जा रहा है. पार्टी को शानिवार को एक बड़ी बढ़त मिली, जब सीधी जिलों के कई बड़े नाम आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है बीते शनिवार को सीधी की चर्चित युवा समाजसेवी अंजली सिंह एडवोकेट ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है इस दरमियान नितिन सिंह बघेल जिला कार्यकारिणी सदस्य अमित सिंह रीवा जोन प्रभारी रामचरण सोनी प्रदेश प्रवक्ता आनंद मंगल सिंह वरिष्ठ नेता विवेक सोनी जिला अध्यक्ष सीधी कर्णराज सिंह जिला संगठन मंत्री विद्याचरण शुक्ल जिला सचिव मंच पर मौजूद रहे।


विधानसभा चुनाव की तैयारी 

नगरी निकाय चुनाव से मध्यप्रदेश में धमाकेदार एंट्री करने वाली आम आदमी पार्टी अब मध्यप्रदेश में मिशन 2023 में जुट गई है। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी-कांग्रेस तो तैयारियां कर रही है। वही इस बार तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी दोनों पार्टियों की चुनावी रणनीति का हिस्सा है। क्योकिं प्रदेश के दोनों प्रमुख दल के अलावा अब आम आदमी पार्टी भी पूरे दमखम से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। नगरीय निकाय चुनाव में आप की जोरदार एंट्री से संगठन उत्साहित है। पार्टी को उम्मीद से ज्यादा पार्षद और महापौर की सीट मिलने को प्रदेश में जोरदार एंट्री माना जा रहा है। इसीलिए अब आप ने प्रदेश में संगठन को बढ़ाने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। जहां अंजली सिंह जैसे युवा नेत्री आम आदमी पार्टी में शामिल हुई है।

तीसरे विकल्प के रूप में है तैयारी

प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए आम आदमी पार्टी अब प्रदेश के दिग्गज नेताओं के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी कर रही है। मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में आम आदमी पार्टी सभी 230 विधानसभा में अपने केंडीडेट खड़ा करेगी और बीजेपी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के गढ़ में खासी तैयारी हो रही है। जिससे दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर दिग्गजों को उनके घर में ही घेरा जा सके। वहीं आप की एंट्री से कांग्रेस को काफी चिंता है यही कारण है कि आम आदमी पार्टी को बीजेपी की बी टीम कहने वाली कांग्रेस अब मुखर होकर आप पर हमला बोल रही है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्रकार पर जानलेवा हमला और झूठी धाराओं मैं प्रकरण दर्ज।

बिल्डर है या ठग? कृष्णा होम्स बिल्डर्स एंड डेवलपर्स।

बच्चे को पढ़ाती थी ऑनलाइन, एकतरफा प्यार में पड़ा पिता, लेडी टीचर के चेहरे पर मारे ब्लेड