मुरैना में जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण!:कांग्रेस का आरोप- पुलिस उठाकर ले गई; सीहोर-जबलपुर में भी हंगामा

 


 मध्यप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव शुक्रवार को होना है। इससे एक दिन पहले गहमागहमी देखने को मिली। मुरैना में कांग्रेस ने पुलिस पर कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को उठाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कांग्रेसियों ने एसपी ऑफिस का घेराव करते हुए नारेबाजी की। इसी तरह, जबलपुर और सीहोर में भी हंगामा हुआ।



मुरैना में विधायकों ने घेरा एसपी ऑफिस

गुरुवार रात कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, विधायक राकेश मावई, अजब सिंह कुशवाह, रविन्द्र सिंह तोमर, सतीश सिकरवार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक सिंह समेत करीब 100 कांग्रेसी एसपी ऑफिस पहुंच गए। वे यहां धरने पर बैठ गए। आरोप है कि जौरा, बागचीनी व कैलारस पुलिस ने उनके दो जिला पंचायत सदस्यों को किडनैप कर लिया है। यह काम केन्द्रीय मंत्री के इशारे पर किया गया है, जिससे वे जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मतदान न कर सकें। इसके बाद सभी नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस वैन से सिविल लाइन लाकर नजरबंद किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी भी की

श्योपुर में जिला परिषद के 11 सदस्य हैं। 11 में से 6 सदस्य कांग्रेस और 5 भाजपा के हैं। कांग्रेस के 6 सदस्यों में से एक वार्ड 7 से चयनित सदस्य संदीप शाक्य को बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात कैलारस पुलिस ने उसके मामा के घर से उठा लिया। इसके बाद गुरुवार को दूसरे सदस्य वार्ड 4 के गिरधारी लाल बैरवा व वार्ड-1 के सुरेश कुमार लालावत को भी पुलिस ने उठा लिया।

सीहोर के 4 जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस लाई थाने

सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर भोपाल में बवाल हुआ। सीहोर के जिला पंचायत सदस्यों को भोपाल की खजूरी पुलिस उठाकर थाने ले आई। जानकारी लगने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता थाने पहुंच गए। कांग्रेसियों का आरोप है कि उनके ऊपर भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

जिला पंचायत सदस्य राजू धाकड़ ने बताया कि हम पांच जिला पंचायत सदस्य मर्जी से होटल में रुके थे। हमने अपनी आईडी भी जमा की थी। छापा मारकर पुलिस जबरन होटल से थाने लाई है। हम चुने हुए जिला पंचायत सदस्य हैं। बीजेपी लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। हमारे ऊपर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्रकार पर जानलेवा हमला और झूठी धाराओं मैं प्रकरण दर्ज।

बिल्डर है या ठग? कृष्णा होम्स बिल्डर्स एंड डेवलपर्स।

बच्चे को पढ़ाती थी ऑनलाइन, एकतरफा प्यार में पड़ा पिता, लेडी टीचर के चेहरे पर मारे ब्लेड