आजमगढ़ में भाजपा, सपा व बसपा में कांटे की टक्कर, रामपुर में आजम खां का जलवा
रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। आजमगढ़ में बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ आगे पहुंच गए हैं। रामपुर में सपा के आसिम रजा आगे चल रहे हैं।
रामपुर प्रशासन की ओर से जारी लोकसभा उप चुनाव मतगणना परिणाम
राउंड पांच
-भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 56524 वोट।
-सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 58223 वोट।
-संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 631 वोट।
-निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 209 वोट।
-निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 333 वोट।
-निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रसाद को 310 वोट।
-नोटा को 732 वोट।
अब तक कुल 116964 मतों की गणना हो गई है। पांचवें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी आसिम रजा 1697 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे चल रहे हैं।
धर्मेंद्र यादव 9231 वोट से आगे निकले
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 9231 वोट से आगे निकल गए हैं। बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। धर्मेंद्र यादव को 42,297 वोट मिले हैं। गुड्डू जमाली को 33,310 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि निरहुआ को 32,987 वोट मिले।
समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ सीट से आगे
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में एक बार फिर से उलटफेर हुआ है। तीसरे नंबर पर चल रहे सपा प्रत्याशी फिर से एक नंबर पर आ गए हैं। समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ सीट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 33651 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
आसिम रजा को 72079 वोट मिले
रामपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम रजा ने लगातार बढ़त बना रखी है। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम रजा आगे चल रहे हैं। आसिम रजा को 72079 वोट मिले हैं।
रामपुर प्रशासन की ओर से जारी लोकसभा उप चुनाव मतगणना परिणाम
राउंड दो
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 23576 वोट।
सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 21257 वोट।
संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 257 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 103 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 166 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रसाद को 128 वोट।
नोटा को 320 वोट
दूसरे राउंड के बाद परिणाम - कुल मतों की गणना 45807। दूसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी 2419 वोट से सपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे चल रहे हैं। निरहुआ बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली से 220 मतों से आगे हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ को 13,371 मत मिले हैं। बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली को 13,151 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव को 12,090 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ बीएसपी के गुड्डू जमाली से 745 मतों से आगे चल रहे हैं धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर हैं।
सपा के धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर पहुंचे
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ लगातार आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर बसपा के गुड्डू जमाली आ गए हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर चले गए हैं।
सपा के धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर पहुंचे
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ लगातार आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर बसपा के गुड्डू जमाली आ गए हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर चले गए हैं।