जिलाधिकारी चांदनी सिंह व तत्कालीन जिलाधिकारी डा मन्नान अख्तर एवम प्रियंका निरंजन ने बढ़ाया जिले का मान, घरौनी फीडिंग में प्रदेश में जिले को मिला पहला स्थान
सुनिल शर्मा उत्तरप्रदेश ब्यूरो प्रमुख
अटल स्वर विचार।
जालौन, गांव के राजस्व विवाद कम करने के लिए योगी सरकार ने वहां बने घरों को राजस्व के रिकार्ड में फीडिंग करने के लिए जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी 2020 में इस कार्य को करने के लिए जालौन को भी इसी क्रम में घरौनी बनाने का जिम्मा सौंपा गया था जिसको पूरी लगन से इस कार्य को करने के लिए उस समय के जिलाधिकारी डा मन्नान अख्तर तत्पर्यता दिखाते हुए इस कठिन कार्य को करने का बीड़ा उठाया जिसकी मॉनिटरिंग भी प्रत्येक सप्ताह उनके द्वारा की गई इसी बीच 2021 में उनका स्थानांतरण कर दिया गया इसके बाद प्रियंका निरंजन ने इस कार्य को आगे बढ़ाया उन्होंने भी बार बार बैठकों में घरौनी को जल्द से जल्द पूर्ण करने का फरमान सुनाया था काफी हद तक घरौनी का कार्य पूर्ण भी हो गया था इसी बीच उनका भी शासन से स्थानांतरण कर दिया गया जब चांदनी सिंह से कार्यभार संभाला उस समय तक घरौनी का कार्य लगभग 95 फीसद पूर्ण हो चुका था जो शेष कार्य रह गया था उसको जिलाधिकारी चांदनी सिंह बढ़ी ही चतुराई से पूर्ण करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से जिला जालौन का उनके मुख से नाम लेना और घरौनी की फीडिंग में जिले को अव्वल स्थान प्राप्त होने पर बधाई भी दी जिससे प्रशासन का मनोबल बढ़ा।