सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मातृभाषा हमारा स्वाभिमान है-डॉ. चौधरी

 



अर्चना शर्मा अटल स्वर विचार।

उज्जैन महिदपुर रोड-हर देश की पहचान उस देश की भाषा और संस्कृति से होती है। किसी भी देश की एकता और स्थायित्व में उस देश की राष्ट्रभाषा की अहम एवं महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमें अपने मातृभाषा के प्रयोग से स्वाभिमान होता है।उक्त विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर हिन्दी सेवी शिक्षक प्रभु चौधरी ने विद्यार्थियों को संबांधित करते हुए व्यक्त किये। श्री चौधरी ने बताया कि मातृभाषा के बिना व्यर्थ है।


 दुनिया का सर्वज्ञान। भारत माँ की बोली हिन्दी, करो इसका सम्मान।। हिन्दी भाषा हमारी राष्ट्र भाषा होने के नाते महत्वपूर्ण स्थान रखती है। हिन्दी भाषा विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से है जो विश्व के लगभग 200 विश्वविद्यालयों एवं 20 देशो में पढ़ायी जाती है। हिन्दी को समझने, बोलने वाले विश्व के 60 प्रतिशत नागरिक है। इस अवसर पर प्राचार्य श्री विमलकुमार सूर्यवंशी, हिन्दी शिक्षिका श्रीमती चन्द्रकांता चवरासिया ने भी मार्गदर्शन दिया। संचालन छात्र देवांश मोदी ने किया एवं आभार छात्रा अस्मिता नामदेव ने माना। विद्यालय के छात्रो ने हमारा स्वाभिमान भाषा हिन्दी पर निबंध लिखे।

Comments

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्रकार पर जानलेवा हमला और झूठी धाराओं मैं प्रकरण दर्ज।

बिल्डर है या ठग? कृष्णा होम्स बिल्डर्स एंड डेवलपर्स।

बच्चे को पढ़ाती थी ऑनलाइन, एकतरफा प्यार में पड़ा पिता, लेडी टीचर के चेहरे पर मारे ब्लेड