सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से कांग्रेसजनों पर सुनियोजित रूप से* *हिंसक हमले से सरकार और भाजपा का फासिस्टवादी चेहरा उजागर - रेखा चौधरी*

 


अटल स्वर विचार।

*हिंसक हमले के खिलाफ जिले भर के कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन कर भाजपा की फासिस्टवादी तथा लोकतंत्र विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे*

सागर/ भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ खुरई में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस की गुंडागर्दी की जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने तीखी निंदा की है। प्रशासन की मिलीभगत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किए गए हिंसक हमले का जवाब देने के लिए जिले भर के कांग्रेसी एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी घर घर जाकर भाजपा की फासिस्टवादी तथा लोकतंत्र विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेगी।  जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने उक्त घोषणा करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ वरिष्ठ नेता अरुणोदय चौबे तथा ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया के नेतृत्व में खुरई में आयोजित शांतिपूर्ण व अहिंसक कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पथराव कर कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया है। पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से हुई इस सुनियोजित हिंसक घटना से सरकार और भाजपा का फासिस्टवादी चेहरा उजागर हुआ है। सरकार और भाजपा की इस नीति के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी तथा 01 फरवरी से पूरे जिले के हर वार्ड गली मुहल्ले और गांव में घर चलो अभियान चलाकर भाजपा सरकार की फासीवादी तथा जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी।

              

                

Comments

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्रकार पर जानलेवा हमला और झूठी धाराओं मैं प्रकरण दर्ज।

बिल्डर है या ठग? कृष्णा होम्स बिल्डर्स एंड डेवलपर्स।

बच्चे को पढ़ाती थी ऑनलाइन, एकतरफा प्यार में पड़ा पिता, लेडी टीचर के चेहरे पर मारे ब्लेड