सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

घर चलो - घर घर चलो अभियान चलाकर कांग्रेस करेगी सरकार की नाकामियों और दमनकारी नीतियों को उजागर

 


नव्या अवस्थी अटल स्वर विचार।



सागर/ कांग्रेस पार्टी आगामी 1 फरवरी से घर चलो - घर घर चलो अभियान चलाएगी जो सभी वार्डों में पूरे 28 दिन तक संचालित होगा। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सौपें गए वार्डों में लोगों तक पहुंच कर बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के साथ भाजपा सरकार की नाकामियों और दमनकारी नीतियों को उजागर करेंगे। इसके साथ ही विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत नए लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे।  यह निर्णय जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया है। इस संबंध में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कोऑर्डिनेशन कमेटियों का गठन कर विभिन्न पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई है। बैठक में खुरई में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेसजनो पर हिंसक हमले तथा प्रशासन द्वारा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया तथा पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे समेत कांग्रेसजनों पर झूठे मामले दर्ज किए जाने पर सरकार के प्रति निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। अंत में सेवादल शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे की माताजी श्रीमती उर्मिला कटारे तथा किरणलता सोनी की सास श्रीमती पार्वती सोनी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर 1 से 28 फरवरी तक पूरे प्रदेश में उक्त अभियान चलाया जाना है। अभियान के प्रभारी खरगोन विधायक रवि जोशी के निर्देशन में संचालित इस अभियान में प्रत्येक पदाधिकारी को बूथ स्तर तक पहुंच कर आम जनता में सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में स्मार्ट सिटी और नगर निगम के भ्रष्टाचार के साथ भाजपा की दमनकारी नीतियों व कोरोना मृतक सहायता राशि समेत सरकारी योजनाओं में भेदभाव को भी उजागर किया जाएगा।इसके साथ ही प्रत्येक बूथ स्तर पर 50 नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी भी संबंधितों की होगी।


   जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने इस पूरे अभियान के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर अलग अलग कोऑर्डिनेशन कमेटियों का गठन किया है। ये कमेटियां स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर रूप से अभियान का संचालन करेंगी तथा प्रतिदिन की गतिविधियों की रिपोर्ट से अवगत कराएगी। जिला व ब्लॉक स्तरीय कोऑर्डिनेशन कमेटीयों में स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं व कार्यकारी अध्यक्षों को सहयोजित किया गया है।    बैठक में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सागर संभाग प्रभारी डॉ संदीप सबलोक प्रदेश महासचिव रमाकांत यादव व जितेंद्र रोहण सचिव सुरेंद्र चौबे ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित पूर्व पार्षद भईयन पटेल व महेश जाटव प्रवक्ता डॉ दिनेश पटेरिया व आशीष ज्योतिषी जमना प्रसाद सोनी शौकत अली दीनदयाल तिवारी राजाराम सरवैया एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ खटीक आदिल राईन बिल्ली रजक शुभम उपाध्याय प्रदीप जैन कुल्फी नरेंद्र मिश्रा वीरेन्द्र राजे जाहिद ठेकेदार कुंजीलाल लडिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

              

                

Comments

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्रकार पर जानलेवा हमला और झूठी धाराओं मैं प्रकरण दर्ज।

बिल्डर है या ठग? कृष्णा होम्स बिल्डर्स एंड डेवलपर्स।

बच्चे को पढ़ाती थी ऑनलाइन, एकतरफा प्यार में पड़ा पिता, लेडी टीचर के चेहरे पर मारे ब्लेड