सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

1 फरवरी से शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा घर चलो घर घर चलो महा अभियान का आगाज किया जाएगा।

 January 31, 2022

अटल स्वर विचार।

सागर/ देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अलख जगाने मंगलवार 1 फरवरी से शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा घर चलो घर घर चलो महा अभियान का आगाज किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी द्वारा प्रारंभ किए जाने वाले अभियान की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन से *दोपहर 03 बजे* की जाएगी।      मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सागर संभाग प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने उक्त संबंध में बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्णय अनुसार 1 फरवरी से पूरे प्रदेश में एकसाथ यह अभियान शुरू हो रहा है जो पूरे माह भर प्रत्येक वार्ड और गांव के प्रत्येक बूथ तक चलाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी सुबह 11 बजे देवास से पूरे प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। सागर में शुरू हो रहे इस अभियान के सफल संचालन के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने ब्लॉक स्तर पर कोऑर्डिनेशन कमेटियों का गठन किया है। इनमें वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। सभी कमेटियों में संबंधित ब्लॉक अध्यक्ष समन्वयक रहेंगे  । जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने पार्टी के इस महत्त्वपूर्ण अभियान में समस्त वरिष्ठ नेताओं पीसीसी के स्थानीय पदाधिकारियों जिला ब्लॉक मंडलम तथा सेक्टर कमेटियों पूर्व पार्षदों सेवादल युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई समस्त विभाग प्रकोष्ठ एवं समितियों के पदाधिकारियों व कांग्रेसजानों के साथ ही आम जनता से शामिल होने की अपील की है।  

              

                

Comments

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्रकार पर जानलेवा हमला और झूठी धाराओं मैं प्रकरण दर्ज।

बिल्डर है या ठग? कृष्णा होम्स बिल्डर्स एंड डेवलपर्स।

बच्चे को पढ़ाती थी ऑनलाइन, एकतरफा प्यार में पड़ा पिता, लेडी टीचर के चेहरे पर मारे ब्लेड