वैक्सीनेशन को लेकर कलेक्टर ने बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
बैठक में निर्देश देतीं हुई कलेक्टर आर उमा महेश्वरी
मुंगावली ब्लॉक के जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की बैठक लेकर जल्द सर्वे कर शत प्रतिशत पेंडेंसी खत्म करने के दिये निर्देश।
मुंगावली :- कोरोना से जिले को मुक्त रखा जा सके और सभी नागरिकों को वैक्सीनेशन कराया जा सके इसको लेकर शुक्रवार को कलेक्टर आर उमा महेश्वरी ने मुंगावली जनपद के सभी जमीनी कर्मचारियों की बैठक जनपद के सभाकक्ष में ली और सभी से वर्तमान में टीकाकरण की पेंडेंसी है वह क्यो है इसको खत्म करने के लिए क्या प्रयास किये जा रहे है के बारे में जानकारी ली। प्रत्येक सेक्टर में नजर आ रही पेंडेंसी का सर्वे करने की जानकारी ली तो अधिकांश कर्मचारी जानकारी नही दे पाए। इजस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि दोबारा सर्वे करने की जरूरत है आप लोग मनगढ़ंत आंकड़े पेश न करें । साथ ही इन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि सभी गांवों में तीन दिन के अंदर पेंडेंसी का सर्वे कराकर सभी को चिन्हित करके टीकाकरण केंद्र पर पहुँचाये। साथ ही कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को समझाते हुए कहा कि आप सभी कर्मचारी टीम वर्क के रूप में काम करो और घर घर जाकर एवं जो टीकाकरण का रजिस्टर है उसके आधार पर सूची तैयार करें। और जो भी नागरिक दूसरे डॉज के लिए शेष है उनका टीकाकरण कराए।
नही सुधरी स्थिति तो होगी कार्रवाई:-
इस बैठक है जहां कलेक्टर ने मुखिया के तौर पर सभी को समझाया तो सख्त चेतावनी भी देते हुए कहा कि इस बार आपको समझाया जा रहा है आगे यदि काम करने नही दिखे और पेंडेंसी कम नही हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए आप लोग टीकाकरण को गंभीरता से क्लेम और लोगों को समझाए की करोड़ो लोगों ने टीकाकरण कराया है इसलिये कोरोना के खतरे से निपटने के लिए टीकाकरण अवशय कराएं।
ग्रुप तैयार करके रोजाना दें सूची:-
ऐसा नही है कलेक्टर के द्वारा सिर्फ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता पंचायत सचिव व रोजगार सहायकों को ही निर्देश दिए हों इन्होंने जनपद सीईओ जितेंद्र जैन, तहसीलदार दिनेश सांवले बीएमओ अमित पांडे को कहा कि आप अलग अलग सेक्टर के व्हाट्सएप ग्रुप बनाये और प्रतिदिन अलग अलग दूसरे डोज के लिए शेष लोगों की सूची तैयार करके कर्मचारियों को उपलब्ध कराएं जिससे कि कर्मचारियों को पेंडिंग नामों ढूढने में ज्यादा परेशानी न हो।बहादुरपुर, पिपरई, सिंघाड़ा सेक्टर में सबसे अधिक पेंडिंग:-
इस बैठक में कलेक्टर के द्वारा एक एक पंचायत और सेक्टर के आंकड़े देखे गए जिनमे बहादुरपुर, पिपरई, सेहराई और सिंघाड़ा सेक्टर में सबसे अधिक लोग दूसरे डॉज लगबाने के लिए शेष रहे हैं। और यहां के सभी कर्मचारियों को कलेक्टर ने टीम बर्क के आधार पर सभी लोगों को चिन्हित करके टीकाकरण अतिशीघ्र कराने के निर्देश भी दिए हैं। और चेताया भी है कि आने वाले समय में स्थिति नही सुधरी तो कार्रवाई की जाएगी।
सिविल अस्पताल का भी किया निरीक्षण:-
अपने इस भृमण के दौरण कलेक्टर ने सिबिल अस्पताल का भी निरीक्षण किया और यहां चल रहे एनआरसी की मरम्मत के कार्य को देखा। कलेक्टर ने बताया कि एक महीने पहले सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया था तो स्थिति काफी खराब थी लेकिन आज की स्थिति ठीक थी लेकिन अभी भी सुधार की जरूरत है। और आने वाले समय में स्थिति और अच्छी देखने को मिलेगी।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप