प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के मद्देनजर एक ही दिन में चुने जाएंगे भाजपा के जिलाध्यक्ष

दिसंबर के पहले पखवाड़े में संभावित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के मद्देनजर पार्टी 30 नवंबर को एक ही दिन 56 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्षों का निर्वाचन करने जा रही है। इसकी तैयारी कर ली गई है। प्रदेश निर्वाचन प्रभारी हेमंत खंडेलवाल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जिलाध्यक्षों के चयन के बाद आगे की प्रक्रिया होगी।


बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए तमाम बड़े नेताओं को आमराय बनाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है, ताकि विवाद की स्थिति न बने। अभी मंडल अध्यक्षों के चुनाव हो रहे हैं, जिसमें यही प्रक्रिया अपनाई गई है। बुधवार तक 48 जिलों में 800 मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन हो चुका है।


प्रदेश में यह संख्या 1056 है। पार्टी संविधान के मुताबिक जिलों में आधे मंडल अध्यक्ष चुन लिए जाएं तो जिलाध्यक्ष का निर्वाचन हो जाता है। इसी तरह आधे जिलाध्यक्षों का चुनाव हो जाए तो प्रदेश की प्रक्रिया हो जाती है, इसीलिए अब पार्टी स्तर पर कोई देरी नहीं की जाएगी।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पत्रकार पर जानलेवा हमला और झूठी धाराओं मैं प्रकरण दर्ज।

बिल्डर है या ठग? कृष्णा होम्स बिल्डर्स एंड डेवलपर्स।

बच्चे को पढ़ाती थी ऑनलाइन, एकतरफा प्यार में पड़ा पिता, लेडी टीचर के चेहरे पर मारे ब्लेड